Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

छत्तीसगढ़ योग आयोग : योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिंहा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Praveen Nishee Wed, May 27, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी । छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिंहा के आकस्मिक निधन पर एमसीबी पंतजलि योग सेवा समिति के समस्त योग साधकों एवं महिला योग समिति की योग साधिकाओं के द्वारा एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। योग समिति ने प्रतिदिन किए जाने वाले योग एवं प्राणायाम के समापन अवसर पर स्वर्गीय रूप नारायण सिंहा के संघर्ष यात्रा मृदु व्यवहार एवं योग के प्रति किए गए कार्यों का स्मरण किया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि स्वर्गीय रूप नारायण सिंहा के कार्यकाल में योग ने अपनी नई ऊंचाइयां हासिल की एवं छत्तीसगढ़ में हजारों नए योग साधकों के लिए योग और आयुर्वेद चिकित्सा को नया आयाम मिला। छत्तीसगढ़ के योग आयोग क़े अध्यक्ष स्व. रुप नारायन सिंहा के कार्यकाल में मनेद्रगढ़ योग समिति ने विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के योग प्रतिस्पर्धा में योग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किया। मौन श्रद्धांजलि के बाद योग समिति के निर्धारित प्रतिदिन योग के विभिन्न चरणों के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें