Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: डी ए व्ही पब्लिक स्कूल चिरमिरी बरतुंगा मैं बच्चों को प्रवेश पर भारी भ्रष्टाचार

Admin Tue, Jul 25, 2023

चिरमिरी । एमसीबी । चिरमिरी क्षेत्र के डी ए व्ही पब्लिक स्कूल बरतुंगा चिरमिरी में कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा आठवीं तक के प्रवेश हेतु महाप्रबंधक कार्यालय चिरमिरी क्षेत्र के एरिया पर्सनल मैनेजर संजय कुमार दास के द्वारा अभिभावकों से पैसे की मांग की जाती है जो अभिभावक पैसा दे देते हैं उनका बच्चों का प्रवेश दिलाया जाता है, इस संदर्भ में सरगुजा सांसद वह राज्य मंत्री जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा दो बच्चों का नाम प्रस्तावित एवं अनुमोदित कर मुख्य महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र को प्रेषित किया गया था इसके उपरांत भी बच्चों को प्रवेश नहीं दिया गया एवं एरिया मैनेजर पर्सनल के द्वारा कहां गया इस तरह की सिफारिश एवं अनुमोदन पत्र बहुत आते जाते रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी चिरमिरी के मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव ने भी बच्चों को प्रवेश पर पैसे की लेनदेन का आरोप लगाया वही उनके द्वारा कहा गया है कि यह रोजगार से संबंधित प्रकरणों में भी बिना पैसा लिए इनके द्वारा नियुक्ति नहीं दी जाती है जोकि इनके संज्ञान में आया है यह जल्द ही इस पर कार्यवाही कराएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें