Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

नियमों के उल्लंघन पर : न्यायालय द्वारा भारी जुर्माना लगाया जा रहा है.

Praveen Nishee Sat, May 2, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। यातायात नियमों के उल्लंघन पर न्यायालय द्वारा भारी जुर्माना लगाया जा रहा है. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा एवं नियमों के पालन हेतु लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक एम. सी. बी.श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है।

चौकी कोड़ा थाना झगराखंड क्षेत्र में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही में गोरेलाल पिता राम चरण सिंह जाति गोंड उम्र 38 वर्ष सकीम कोड़ा थाना झगराखांड मोटरसाइकिल चालक को शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर प्रकरण बनाकर mv एक्ट मे कार्यवाही की गई ।प्रकरण में आरोपी चालक को धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट (शराब पीकर वाहन चलाना )पाया गया। कार्यवाही मे टी आई वासुदेव परगनिहा, asi समरित मरावी व स्टॉफ शामिल रहे.

जिला पुलिस की अपील

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि –शराब पीकर वाहन न चलाएं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक एवं न्यायिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें