Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहायता केंद्र फिर शुरू हो रहा, 2 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल रहेंगे मौजूद

Admin Thu, Aug 1, 2024

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राजधानी में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय सहायता केंद्र आगामी 2 अगस्त से फिर शुरू होने जा रहा है। आम नागरिकों की समस्याओं के निदान और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने के लिए शुरू किए गए इस केंद्र में प्रतिदिन बारी-बारी प्रदेश सरकार के मंत्री और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहते हैं। विधानसभा सत्र की व्यस्तता के चलते कुछ दिनों तक यह केंद्र स्थगित था जो 2 अगस्त से फिर शुरू हो रहा है। आगामी 2 अगस्त को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकर्ताओं एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा ने सहायता केंद्र की शुरुआत की है और सहायता केंद्र के माध्यम से लोगों के समस्याओं का निराकरण किया जाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें