Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: रेडक्रॉस को करें मदद, जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ-श्री लंगेह

Admin Wed, Jan 3, 2024

कोरिया।  जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज समय-सीमा की बैठक में जिला रेडक्रॉस सोसायटी को अपनी स्वेच्छानुसार आर्थिक मदद करने के लिए सभी अधिकारियों को प्रोत्साहित किया ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सकें। श्री लंगेह ने कहा रेडक्रॉस का मिशन मानवीय गतिविधियों को बढ़ावा देना, प्रेरित, प्रोत्साहित व शुरू करना है ताकि मानव पीड़ा को कम किया जा सके, रोका जा सके और इस प्रकार शांति के लिए अधिक अनुकूल वातावरण पैदा करने में अधिक से अधिक योगदान दिया जा सके। बता दें रेडक्रॉस, मानवीय जिन्दगी व सेहत को बचाने के उद्देश्य के लिए कार्य करती है। मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए, सभी मनुष्यों के लिए सम्मान सुनिश्चित करने और मानव पीड़ा को रोकने और कम करने के लिए स्थापित किया गया है। डॉक्टर व स्टॉफ नियमित रूप से अस्पताल में रहें- कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के सभी प्राथमिक, सामुदायिक एवं जिला अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्डबॉय आदि नियमित रूप से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की काई परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करने की बात भी कही। प्रतिबंध दवाई न बिके- श्री लंगेह ने ड्रग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह से प्रतिबंधित दवाई, सीरप दवाई दुकान से न बिके। मेडिकल स्टोर्स में जाकर निरीक्षरण करने के भी निर्देश दिए हैं साथ ही मेडिकल संचालकों से अपील करते हुए कहा है कि प्रतिबंध दवाई बिल्कुल बिक्री न करें। बायोमीट्रिक हाजिरी- कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने जिला अस्पताल में तत्काल बॉयोमीट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए ताकि सभी डॉक्टर व स्टाफ समय पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल कार्य को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा कि इसमें न-नुकर वाली कोई गुंजाइश नहीं होती। मरीजों को तत्काल जांच, उपचार और राहत ही अस्पताल की पहचान होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल कर्मियों से कहा कि मरीजों से अच्छे बर्ताव और सहयोगी भावना से कार्य करने के भी निर्देश दिए। क्या है बॉयोमीट्रिक- बायोमेट्रिक डेटा इनपुट अर्थात फ़िंगरप्रिंट/आईरिस/आधार संख्या धारकों से दोनों जानकारी को कैप्चर करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, जिसमें तिथि, समय अंकित होते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें