Advertisment

13th August 2026

BREAKING NEWS

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

मनेद्रगढ़ में खुलेगा योग वैलनेस सेंटर, योग समिति ने किया आभार व्यक्त

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस : हेपेटाइटिस बी एक वायरल संक्रमण है जो लीवर में सूजन और क्षति का कारण बनता है- डॉ.स्वप्निल तिवारी, सिबिल हॉस्पिटल अधीक्षक

Praveen Nishee Mon, Jul 28, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर डी राहुल वेंकट निर्देशन एबं मुख्य चिकित्सा स्वाथ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन मे जिले मे जन जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के बारे में शिक्षित करना और इस बीमारी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओ मे संगोठी का आयोजन करके स्वास्थ्य कर्मचारियों / मितानिन को हेपेटाइटिस बी / सी जैसी संक्रमक बीमारी से लोगो को बचाव जी जानकारी दी गयी, जगह जगह ग्रामीण स्तर पर रैली निकाल के लोगो जागरूक किया गया, इसी तरह जिला स्तर पर विजय नर्सरी इंग्लिश स्कूल मे रंगोली एबं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे चित्रकला प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार प्रियांशु कक्षा 12वी, द्वितीय पुरुस्कार एंजेनिया गुप्ता कक्षा 11वी एबं रंगोली प्रतियोगिता मे प्रथम सानिया के ग्रुप को कक्षा 11वी, द्वितीय पुरुस्कार आलिया ग्रुप कक्षा 12वी को मिला सभी बच्चों से बढ़ चढ़ के भागीदारी दिखाया।

डॉ.स्वप्निल तिवारी सिबिल हॉस्पिटल अधिक्षक मनेन्द्रगढ़ ने बतलाया की हेपेटाइटिस बी एक वायरल संक्रमण है जो लीवर में सूजन और क्षति का कारण बनता है। यह एक गंभीर बीमारी है जो तीव्र (अल्पकालिक) या दीर्घकालिक (दीर्घकालिक) हो सकती है, और यदि इसका इलाज न किया जाए तो यह सिरोसिस, यकृत कैंसर और यकृत विफलता जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है और यदि इसका इलाज न किया जाए तो यह सिरोसिस, यकृत कैंसर और यकृत विफलता जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। सभी स्वाथ्य संस्था मे हेपेटिस का वेक्सीन निःशुल्क उपलब्ध है, और यह संक्रमण को रोकने का एक प्रभावी तरीका है।

जिला नोडल अधिकारी डॉ.अतीक सोनी ने बतलाया की आज कल लोगो मे टेटू बनवाने का चलन है जिसमे एक सुई से कई लोगो को टेटू बनाया जाता है टैटू प्रक्रिया:टैटू बनवाते समय, सुई त्वचा में प्रवेश करती है और रक्त के संपर्क में आ सकती है। यदि सुई पहले से ही हेपेटाइटिस से संक्रमित व्यक्ति के लिए इस्तेमाल की गई है, तो यह एक और व्यक्ति को संक्रमित कर सकती है। हेपेटाइटिस बी और सी रक्त-से-रक्त संपर्क के माध्यम से फैलते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी व्यक्ति को हेपेटाइटिस है और उसका रक्त किसी अन्य व्यक्ति के रक्त के संपर्क में आता है, तो वह व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें