Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: राज्य स्तरीय बाल विज्ञान नाटिका में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा को मिला तृतीय स्थान

Admin Mon, Aug 5, 2024

  मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा के छात्रों ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने जिले का परचम लहराया। राज्य स्तर पर होने वाले शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर जिला बस्तर में बाल विज्ञान नाटिका में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा कक्षा ग्रामीण अंचल से आने वाले नवमी के छात्र-छात्राओं ने अपनी बाल विज्ञान पर आधारित बहुत ही सुंदर प्रस्तुति के द्वारा अपने विद्यालय एवं एमसीबी जिले का नाम रोशन किया.इस बाल विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों के साथ- साथ व्याख्याता निर्मला अग्रवाल एवं व्याख्याता सुनीता मिश्रा भी उपस्थित थी. कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती ऐसे उम्दा विचार रखने वाले इस कार्यक्रम के लिए संस्थान के प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक संस्था के प्राचार्य बलराज पाल भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित हुए .इस समय पूरे भारतवर्ष में मानसून आ चुका है ऐसी मुश्किल घड़ी में भी प्राचार्य ने दमखम के साथ बच्चों को बाल विज्ञान नाटिका में हिस्सा लेने के लिए जगदलपुर जिला बस्तर भेजा और राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया. जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले इस अंचल के बच्चों में भी प्रतिभाएं छिपी रहती हैं बस उन प्रतिभाओं को निखारने का नजरिया होना चाहिए। पूर्व में प्राचार्य बलराज पाल अपनी सेवाएं जिला भैरमगढ़ के एकलव्य विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरमगढ़ में दे चुके हैं. विद्यालय परिवार के छात्रों को मिली इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षकों ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें