Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

प्रेमलाल पटेल प्रयोगशाला तकनीशियन का अर्द्धवार्षिकी पूर्ण होने पर : कर्त्तव्यनिष्ठ कर्मचारी का महाविद्यालय से अर्द्धवार्षिकी पूर्णता पर सम्मान समारोह

Praveen Nishee Fri, Oct 31, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में सन् 1984 से पदस्थ प्रेमलाल पटेल प्रयोगशाला तकनीशियन का अर्द्धवार्षिकी पूर्ण होने पर 31 अक्टूबर 2025 को महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति दी। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ देकर सॉल श्रीफल भेंटकर प्राचार्य द्वारा एवं माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ के माध्यम से सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मान किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्राचार्य डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती के संरक्षण में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई द्वारा कहा गया कि एक कर्त्तव्यनिष्ठ, बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री प्रेमलाल पटेल की सेवानिवृति महाविद्यालय के लिए एक हीरे की कमी हो जाने के समान होगा। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनायें दी। इस अवसर पर डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. सुशील कुमार तिवारी, डॉ. प्रभा राज, डॉ. अरूणिमा दत्ता, श्री रंजीतमणी सतनामी, भीमसेन भगत, डॉ. नसीमा बेगम अंसारी, श्रीमती स्मृति अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, कमलेश पटेल, सुशील कुमार छात्रे, डॉ. रेनू प्रजापति, डॉ. रामजी गर्ग, रामनिवास गुप्ता, डॉ. रिंकी तिवारी, सुश्री अल्पना रानी खलखो, पुष्पराज सिंह, प्रकाशदास मानिकपुरी, सुमित कुमार तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनीत जाँनसन बाड़ा, बाबूलाल शुक्ला, श्रीमती मीना त्रिपाठी, भोले प्रसाद रजक, कमलू सिंह मार्को, श्रीमती मायादेवी सिंह, हेमन्त सिंह, सुश्री साधना बुनकर, सतीश सोनी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें