Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: माननीय चीफ जस्टिस छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट श्री रमेश सिन्हा ने एनसीसी कैडेट्स एवं अधिकारी को किया सम्मानित

Admin Sun, Feb 4, 2024

  बिलासपुर।  7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के अंतर्गत डीपी विप्र महाविद्यालय की एन सीसी इकाई के छात्र एवं छात्रा  डेट्स ने ७वी सी जी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमिताभ श्रीवास्तव के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में डीपी विप्र महाविद्यालय की दो बालिका प्लाटून एवं एक बालक प्लाटून महाविद्यालय ने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा के निर्देशन में मार्च पास्ट कंटिजेंट में शामिल होकर आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। एनसीसी कैडेट्स के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर माननीय चीफ जस्टिस महोदय द्वारा एनसीसी के कैडेट्स एवं अधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की इस उपलब्धि पर डीपी विप्र महाविद्यालय के प्रशासन समिति के अध्यक्ष अनुराग शुक्ला वरिष्ठ सदस्य राजकुमार अग्रवाल प्राचार्य डॉ अंजू शुक्ला एवं समस्त प्राध्यापक डॉ मनीष तिवारी ,डॉ आभा तिवारी, डॉ किरण दुबे, प्रो एश्री राम ,डॉ एम एस तंबोली ,प्रों निधिश चौबे ,डॉ विवेक अंबलकर, डॉ रिचा होंडा , डॉ विश्वास विक्टर ,डॉ अजय यादव ,शैलेंद्र तिवारी एवं महाविद्यालय के समस्त एनसीसी कैडेट्स वरिष्ठ छात्र छात्राओं एवं महाविद्यालय अल्युमिनि कमेटी के अविनाश शेट्टी, समस्त सदस्यों विकास सिंह ,मनीष मिश्रा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की। महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स ने न केवल आकर्षक मार्च पास्ट किया बल्कि उन्हें कार्यक्रम के दौरान माननीय चीफ जस्टिस महोदय की पायलटिंग का भी अवसर प्रदान किया गया। इस अवसर पर हाई कोर्ट के पुलिस सुरक्षा अधिकारी डी एस बेस अन्य प्लाटून की समस्ती टुकड़िया एवं हाई कोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें