Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: कैसे सफेद कार ने तीन मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर सवारों को रौंद दिया

Admin Wed, Nov 22, 2023

  [video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/11/VID-20231122-WA0374.mp4"][/video] मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। बरबसपुर के पास नेशनल हाईवे 43 में सुबह विशाल सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक हादसे में मृत्यु हो गई, नशे में दूत होकर कार चालक ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें एक युवती जो कि के पी पटेल महाविद्यालय चिरमिरी  के बीएड की छात्र बताई जा रही है। वहीं तीन लोगों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ लाया गया जिसमें घायलों का उपचार किया जा रहा है। सफेद रंग की कार  एमपी 65 टी सी 0221 जो कि नई सोल्ड गाड़ी थी जो कि अम्बिकापुर की ओर जा रही थी कार अनंत्रित हो गई एक बाइक को टक्कर मारते हुए दो अन्य बाइक  भी चपेट में आ गए मौके पर कार में सवार दो लोगों जो घायल अवस्था में थे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया वह उनका उपचार किया गया इन्हें पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले रखी है वहीं बाइक सवार दो युवक  दुर्घटना के कारण मृत्यु हो गई  युवती ने नागपुर चिकित्सालय में दम तोड़ा । इस घटना में सेमरा निवासी शंकर राय एवं बड़वार ( सूरजपुर) निवासी भाई-बहन बिलाल व सायरा बानो की मौत हो गई वही घायल बचरपोड़ी निवासी नीता जायसवाल को गंभीर अवस्था पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया वहीं कार में सवार कोतमा निवासी राजेंद्र यादव व किशन बेगा का इलाज किया गया जिनको की मामले चोटे आई है उसे  पुलिस ने अपनी अभी रक्षा में लेकर सघन पूछताछ की जा रही है। महराजपुर टोल नाका  N H 43  के पास एक भी एम्बुलेन्स नही होने के कारण भी घायलो को लाने ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वही इस टोलनाका में किसी भी प्रकार की व्यवस्था नही है, जबकि ये शासन से लाखों रुपये का भुगतान लेते रहते हैं यह भी जांच का विषय है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें