Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: शराब दुकान के दो गार्ड की हत्या और लूट के मामले में पति-पत्नी और बेटे गिरफ्तार

Admin Thu, Jan 18, 2024

जांजगीर-चांपा। बहुचर्चित डबल मर्डर और लूट की गुत्थी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुलझा लिया है। आपको बता दें कि चांपा के ग्राम सिवनी शराब दुकान में दो गार्ड की बेरहमी से हत्या और दुकान में लूट मामले में ढाई माह बाद नकाबपोश हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारा इतना शातिर था कि हत्या के दौरान अपने चेहरे को नकाब से ढका हुआ था, ताकि उसकी पहचान ना हो सके। पुलिस ने पिछले दिनों आरोपी का सुराग बताने वालों के लिए पांच हजार का इनाम देने की घोषना की थी।दरअसल, ये सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना थाना चांपा, ग्राम सिवनी के शराब दुकान की। ग्राम सिवनी गांव में 4 नवम्बर (शनिवार) की रात डेढ़ बजे नकाबपोश हाथ मे कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और शराब दुकान के सो रहे गार्ड यदुनंदन पटेल और जयकुमार सूर्यवंशी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौतो गई। आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शराब दुकान के अंदर घुसकर गल्ले से नगदी और महंगी शराब की बोतल लेकर फरार हो गया। इस घटना ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया था। घटना की सूचना के बाद जांजगीर पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी दौरान सीसीटीवी में एक नकाबपोश दिखा, जिसके हाथ में कुल्हाड़ी थी और शराब दुकान के अंदर गल्ले से नगदी व शराब की बोतलें रख रहा था, चुकीं हत्यारे ने चेहरे को पूरी तरह ढका हुआ था, इसलिए उसकी पहचान करना जांजगीर पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।घटना की योजना बनाई थी। प्लानिंग के तहत ही चार नवम्बर को अपनी पत्नी मंगली सहिस उर्फ माला सहिस साल तथा उसके पहले पति अजय सहिस के बेटे कृष्णा सहिस के साथ मिलकर शराब दुकान को लूटने निकले। पहचान छुपाने चेहरे को कैमोफ्लाईज करने काले कपड़े का नकाब बनाकर 4-5 नवंबर की रात 12 बजे घर से निकलकर रेल्वे ट्रैक के रास्ते होते हुए शराब दुकान सिवनी पहुंचे। जहॉ इसके बेटे कृष्णा ने घटनास्थल शासकीय शराब दुकान सिवनी पर लगातार रहनेे वाले कुत्तों को बिस्किट खिलाने लगा। आरोपी शिवशंकर नकाब पहनकर हाथ में टंगिया लेकर शराब दुकान पहुंचा और दोनों गार्डो के सोने का इंतजार करने लगा।12:20 बजे दोनो गार्ड जब सो गये तो 12:50 को उनके सिर पर टंगिये से वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दुकान का ताला टंगिये से तोडने लगा, इसी बीच एक अंजान व्यक्ति शराब के नशें में वहां आ गया, जिसे मुन्ना सहिस ने पकडकर वापस बाहर रोड़ की तरफ छोड़ दिया। इसके बाद फिर से दूकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर कांउटर के पास रखे पैसों को चुरा लिया। अंग्रेजी शराब दुकान का भी ताला तोड़कर अंग्रेजी शराब दुकान से 2 नग महँगी शराब चुरा लिया और वहॉ से दोनो वापस अपने घर आ गये।पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए टंगिया, पाना, नकाब, को घर में छुपा दिया था। आरोपी चुराये हुए पैसों को धीरे-धीरे खर्च करता रहा। इस बीच वह जिला सक्ती के डभरा क्षेत्र में तथा उसका पुत्र कृष्णा बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एवं पत्नी माला सिवनी में निवास करते रहे। सभी आरोपियों का पृथक-पृथक मेमोरण्डम दर्ज किया गया व घटना में प्रयुक्त हथियार, पाना, नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व 4500 नगदी रकम को जब्त किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 537/2023 धारा 302, 460, 120बी, 34 भादवि के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें