Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: मतदान करने जाना है अपना फर्ज निभाना है

Admin Thu, Nov 16, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा द्वारा, साथ ही उनके निर्देशन एवं संरक्षण में जिला एमसीबी स्वीप नोडल अधिकारी प्राचार्य शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़, डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. नितेश उपाध्याय ने जिले के मतदाताओं से अपिल करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन, 2023 के लिए पूरे जिले में 17.11.2023 को प्रातः 08ः00 बजे से साय 05ः00 बजे तक मतदान होना है। अतः सभी मतदाता सभी महाविद्यालय के विद्यार्थी, दिव्यांग, वृद्ध, मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। लोकतंत्र का यह महापर्व हमें मताधिकार का प्रयोग कर एक योग्य प्रत्याशी चुनने का अवसर देता है। मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित करने के उदेश्य से स्पीप अन्तर्गत सभी लो टर्न एरिया में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में आप सभी की उत्साह जनक सहभागिता से स्पीप समिति जिला एमसीबी का शत प्रतिशत मतदान करने का हमारा संकल्प मजबूत हुआ है। आप सभी इसी उत्साह व उमंग के साथ 17 नवम्बर 2023, दिन शुक्रवार को अपने मतदाता परिचय पत्र ,ईपीक अथवा अन्य निर्धारित 12 दस्तावेजो में से कोई भी एक दस्तावेज अपने साथ लेकर मतदान केन्द्र मे, अपने परिवारजनों व इष्ट मित्रों के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश व प्रदेश के मानचित्र में मनेन्द्रगढ-चिरमिरी- भरतपुर जिले में शत प्रतिशत मतदान पूर्ण होने में आपको अपनी महती भूमिका निभाना हैऔर अपने जिले का मान बढ़ाना है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें