Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

: महिला अगर स्वाभिमानी है और लगनशील है तो अपने बलबूते पर बहुत कुछ कर सकती है ऐसी ही

Admin Tue, Mar 4, 2025

मनेन्द्रगढ़ में महिलाओं की तरक्की का रास्ता बनाने वाली संस्था तरक्की की अध्यक्ष श्रीमती कनुप्रिया अग्रवाल उनमें से एक हैं जिन्होंने रक्षाबंधन पर भाई से मिले मात्र 2000 रूपए से घर से ही साड़ी का व्यवसाय शुरू किया था लेकिन महिलाओं के हितार्थ कुछ बड़ा करने की इच्छा बलवती थी उनका कपड़े का व्यवसाय चल निकला और बढ़िया चला जब विश्व कोरोना वायरस की चपेट में आया तो लगभग सभी रोजगार बंद हो गए थे तब महिलाओं के हितार्थ तरक्की संस्था बनाई अपने कपड़े के व्यवसाय से मिली कमाई इसमें लगाकर अचार, पापड़ का काम शुरू किया और अब 22 महिलाएं इस संस्था में रहकर जीविकोपार्जन कर रही हैं यह संस्था बिजौरी,आलू चिप्स,केला चिप्स,बड़ी,अचार, पापड़, बैग, पेपर बैग आदि बना रही है 3 मार्च को झारसुगुड़ा उड़ीसा के राईस मिलर श्री मुरलीधर केडिया के घर जन्मी कनुप्रिया अग्रवाल बचपन से सी.ए. बनना चाहती थीं लेकिन हायर सेकेण्डरी स्कूल पास करते ही विवाह हो गया, कनुप्रिया अग्रवाल की रूचि बचपन से क्राफ्ट में है वे अनुपयोगी वस्तुओं का कायाकल्प कर बहुत उपयोगी और नई चीज बना देती हैं उनकी संस्था तरक्की में भी यह कार्य हो रहा है प्रगतिशील विचारों की कनुप्रिया अग्रवाल  का मानना है कि महिलाओं को अपनी सोच बदलनी होगी कि वे कमजोर हैं, जबकि वे तो बहुत मजबूत हैं उन्हें सरकार से बहुत सारे अधिकार प्राप्त हैं अब अधिकारों की बात करने की अपेक्षा अपनी तरक्की की बात करनी चाहिए उनका कहना है कि "महिला दिवस" के स्थान पर "महिला उत्सव" मनाना चाहिए क्योंकि अब वे समाज में बराबर का स्थान रखती हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें