Advertisment

8th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बीरेन्द्र श्रीवास्तव की पुस्तक का विमोचन

सराहनीय सामाजिक सरोकार, जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरित

गैस पाइपलाइन कार्य में लगे कंटेनर से टकराई बाइक, तीन युवक घायल; एक अंबिकापुर रेफर

जागृति महिला समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन संपन्न

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश, हजारों कदमों के साथ गूंजा फिट इंडिया का संकल्प

कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा से जिला योग प्रशिक्षक ने की सौजन्य मुलाकात : योग एवं प्राणायाम के साथ यदि फिटनेस के लिए संगीत के साथ एरोबिक्स का अभ्यास किया जाए तो यह संपूर्ण शरीर के लिए उपयोगी है

Praveen Nishee Sat, Mar 14, 2026

मनैद्रगढ़। एमसीबी। महानगरों के तर्ज पर शरीर के फिटनेस के लिए शुरू किए गए एरोबिक्स एवं जुंबा क्लास के लिए विशेष सत्र का संचालन करने वाले कमांडिंग ऑफिसर एवं पूर्व जॉइंट कमिश्नर रोड एंड सेफ्टी एवं आईजी ट्रैफिक संजय शर्मा का पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय , एवं छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के युवा योग प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी ने , मनेद्रगढ़ के लोगों के लिए यह सुविधा प्रारंभ करने के लिए पुष्प गुच्छ प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

योग एवं प्राणायाम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाले सतीश उपाध्याय ने कहा कि -योग एवं प्राणायाम के साथ यदि फिटनेस के लिए संगीत के साथ एरोबिक्स का अभ्यास किया जाए तो यह संपूर्ण शरीर के लिए उपयोगी होता है इससे हृदय फेफड़े स्वस्थ होने के साथ ही शरीर के अनावश्यक वजन में कमी आती है साथ ही तनाव कम होता है एवं शरीर लचीला एवं फुर्तीला होता है। उन्होंने वी क्लब संस्था से जुड़ी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं अनीता फरमानिया के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिनके माध्यम से शरीर के फिटनेस के लिए एरोबिक्स की सुविधा प्रति सप्ताह शनिवार एवं रविवार को स्वर्गीय बिसाहू दास महंत पार्क में प्रारंभ हो सकी है।

जिला योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय में, शरीर के फिटनेस के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में एरोबिक्स के माध्यम से कुशल संचालन करने वाले कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा को पतंजलि योग के विशेष प्रशिक्षण में भी आमंत्रित किया है। श्री उपाध्याय ने शरीर के संपूर्ण फिटनेस के लिए पार्क में संचालित होने वाली प्रति सप्ताह एरोबिक्स प्रशिक्षण में अधिक से अधिक लोगों को सम्मिलित होने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें