Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: शासकीय शिक्षक बस थोड़ा सा समय बच्चों के लिए निकालें तो बेहतर परिणाम मिलेंगे और शासकीय स्कूलों के बच्चे भी निजी स्कूलों से बेहतर बनेंगे-विधात्री सिंह

Admin Tue, Sep 17, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। बहुत पहले स्कूलों में सभी विषयों के अलावा नैतिक शिक्षा का भी विषय होता था जिसमें बच्चों को सामाजिक, पारिवारिक संस्कारों, नियमों से परिचित कराया जाता था अब यह विषय समाप्त हो गया है लेकिन प्राथमिक विद्यालय सिंगरौली की शिक्षिका विधात्री सिंह ने इसे व्यवहारिक रूप से पढ़ना शुरू कर दिया है, विगत दिनों से प्राथमिक विद्यालय सिंगरौली के बच्चे स्वच्छता में स्नान,साफ सुथरे गणवेश का महत्व, दांतों की सफाई, हाथ धोने का सही तरीका, नाखूनों की कटाई सीख रहे हैं साथ ही परिवार, समाज के सदस्यों से कैसे व्यवहार करना है यह भी सीख रहे हैं । इसी तारतम्य में बच्चों को एक दिन "कबाड़ से जुगाड़" कार्यक्रम के अंतर्गत अनुपयोगी सामग्री से काम की चीजें बनाकर बताई गई बच्चों ने उत्साहपूर्वक कई चीजों का निर्णय किया । विधात्री सिंह का कहना है कि यदि शासकीय शिक्षक बस थोड़ा सा समय बच्चों के लिए निकालें तो बेहतर परिणाम मिलेंगे और शासकीय स्कूलों के बच्चे भी निजी स्कूलों से बेहतर बनेंगे । ध्यातव्य है कि प्रा.शाला सिंगरौली की शिक्षिका विधात्री सिंह निरंतर नवाचार से छात्र छात्राओं को पढ़ाती हैं और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि व उत्साह बनाए रखती हैं ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें