Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

: सामाजिक न्याय का असली हकदार यदि कोई है तो वह दिव्यांगजन हैं- डॉ. विकास पोद्दार

Admin Wed, Nov 8, 2023

मनेन्द्रगढ़। खेड़िया टॉकीज मनेंद्रगढ़ में राधेश्याम खेड़िया सेवा संस्थान द्वारा लगातार दिव्यांग जनों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 नवम्बर 2023 दिन बुधवार को दिव्यांग देवलाल निवासी कोतमा को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल का वितरण डॉ. विकास पोद्दार,  डॉ.मधु पोद्दार, समाजसेवी कैलाश खेड़िया, विकास खेड़िया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा.विकास पोद्दार ने कहा की समाज के दिव्यांगजनों और वंचितों के लिए सोचना जरूरी है। उनका ख्याल रखना समाज का कर्तव्य बनता है। दिव्यांगों के प्रति जो समाज में गलत धारणा है उसे समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय का असली हकदार यदि कोई है तो वह दिव्यांगजन हैं। डा.मधु पोद्दार ने संस्था के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा की दिव्यांगजनों के कार्य करना चुनौतीपूर्ण हैं। बहुत कम लोग उनके लिए कार्य करते हैं। दिव्यांगजनों की सेवा सही मायने में नारायण सेवा हैं। दिव्यांगजनों के लिए सतत सेवा करने पर वे भी समाज में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। यह संस्थान पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। सामाजिक कार्यकर्त्ता कैलाश खेड़िया ने कहा कि संस्था की स्थापना से लेकर वे स्वयं संस्था के साथ सामाजिक कार्य से जुड़े हुए हैं। संस्था के प्रयास से दिव्यांगजनों के जीवन में बदलाव आ रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें