Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

मड़ाई मेला की आड़ में खुडखुड़ी सट्टा का : अवैध खेल, अमलीपदर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Praveen Nishee Mon, Apr 21, 2025

अमलीपदर। (रोशन लाल अवस्थी के कलम से ) क्षेत्र में आयोजित मेलों, विशेषकर मड़ाई मेला और क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजनों की आड़ में वर्षों से अवैध खुडखुड़ी सट्टा खेल का संचालन किया जा रहा है। यह खेल न केवल आम जनता को आर्थिक रूप से नुकसान पहुँचा रहा है, बल्कि युवा वर्ग को भी जुए की आदतों की ओर धकेल रहा है।

हैरान करने वाली बात यह है कि इस सट्टा गतिविधि में कई आयोजन समितियाँ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल पाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि खुडखुंडिया बालों के द्वारा समितियों को प्रथम या द्वितीय पुरस्कार राशि अथवा नकद धनराशि देकर इस अवैध सट्टा खेल को चलाने की छूट दी जाती है और दूसरे धार्मिक आयोजनों में यह राशि एक लाख तक भी देने का बात सामने आया है ।

इस संबंध में गरियाबंद जिले के एसपी निखिल राखेचा ने सभी थानों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत अमलीपदर थाना प्रभारी फैजूल शाह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए भेजी पदर ग्राम में सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी रॉएबारू बाग (39), निवासी जामपानी, थाना सीनापाली (उड़ीसा) के खिलाफ अपराध क्रमांक 37/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।

आरोपी अधिक पैसा कमाने का लालच देकर लोगों से रकम वसूल कर रहा था। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अभी भी कई जगहों पर ऐसे सट्टा संचालन जारी हैं, जिन पर सख्त नजर रखी जा रही है।

एसपी श्री राखेचा ने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगामी दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह की गतिविधि में संलिप्त एक व्यक्ति को खैरमाल मड़ाई मेला के दौरान गिरफ्तार किया गया था। क्षेत्र में सात स्थानों पर सट्टा संचालन की सूचना थी, जिनमें से दो जगहों पर ग्रामवासियों ने स्वयं मीटिंग कर सट्टा बंद करवाया है, जबकि शेष पांच स्थानों पर यह खेल अब भी जारी है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के नागरिकों में संतोष की भावना है और उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन आगे भी इसी तरह सख्ती बरतते हुए अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें