Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

: पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान- तरुण रजक

Admin Fri, Jul 12, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। एक पेड़ मां के नाम अभियान वृक्षारोपण के अंतर्गत 11 जुलाई 2024 को वन मंडल मनेंद्रगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र सहायक बिहारपुर एवं गरुडोल के द्वारा बिहारपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल एवं गरुडोल, हरितोला /माध्यमिक शाला/प्राथमिक शाला, आगनवाड़ी केंद्र में डिप्टी रेंजर तरुण रजक, गरूडोल डिप्टी रेंजर बाबूराम सिंह कमरों वन रक्षक रामायण तिवारी, व्यंकट सिंह, आशीष टोप्पो, विनोद कुजूर और वन विभाग बिहारपुर, गरुडोल की टीम के साथ सरपंच, उपसरपंच, स्कूल के शिक्षक, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जनप्रतिनिधि सह ग्रामीणजन समस्त शिक्षक ,छात्र छात्राओं के सहयोग से "एक पेड़ मां के नाम "अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधान पाठक और शिक्षकों द्वारा वनों और वृक्षों के हमारे जीवन में महत्ता पर प्रकाश डाला गया साथ ही छात्र–छात्राओं को चाकलेट वितरित कर छात्रों को पेड़ पौधों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी भी दी गई। स्कूल के बच्चो से संकल्प दिलवाया गया की पेड़ लगाने के बाद इसकी देखभाल जरूर करे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें