Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

शक्ति केंद्र 12 गोदरीपारा में : भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

Praveen Nishee Wed, Jul 30, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज चिरमिरी के शक्ति केंद्र 12 (गोदरीपारा) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता अजय सिंह एवं रूपेश सेठिया उपस्थित रहे। इनके साथ ही शक्ति केंद्र से जुड़े समस्त बूथ अध्यक्षगण एवं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और जनहितकारी बनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता का संकल्प लिया तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कटिबद्धता जाहिर की।

बैठक को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा, "भाजपा की शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं। जब बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन मजबूत होगा। हमें प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ बनाकर हर लक्ष्य को प्राप्त करना है।"

वहीं रूपेश सेठिया ने कहा, "जनसंवाद और जमीनी स्तर की सक्रियता भाजपा की पहचान है। हमें समाज के हर वर्ग से जुड़कर प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र को बूथ-बूथ तक पहुंचाना है।"

कार्यकर्ताओं में बैठक के पश्चात नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखा गया। सभी ने क्षेत्र में भाजपा की नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें