Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने निकाली : प्रभावशाली बैटन मार्च, वार्षिक खेल दिवस 2025–26 की तैयारियाँ तेज

Praveen Nishee Fri, Dec 12, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा आगामी वार्षिक खेल दिवस 2025–26 को सफल और यादगार बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विद्यालय की छात्र परिषद ने पूरे नगर में एक प्रभावशाली बैटन मार्च एवं प्रचार यात्रा निकाली।

मार्च के दौरान परिषद के सदस्यों ने नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर पहुँचकर गणमान्य नागरिकों द्वारा मशाल प्रज्वलित कराई। इनमें शामिल रहे ,जिला पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़ – श्रीमती रत्ना सिंह, उप पुलिस अधीक्षक – ए. टोप्पो,जिला शिक्षाधिकारी – आर. पी. मिरे,थाना प्रभारी – दीपेश सैनी, प्राचार्य, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मनेंद्रगढ़, इन सभी गणमान्यों ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना करते हुए स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और युवाओं को खेल दिवस में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।

प्रचार यात्रा का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से हुआ, जहाँ प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़ते हुए छात्र-छात्राएँ विद्यालय के ध्वज, बैटन और स्कूल बैंड के साथ खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता तथा निष्ठा के संदेशों से पूरे नगर के वातावरण को जीवंत करते रहे।

यह बैटन मार्च नगर की मुख्य सड़कों, बाजार चौक, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय इलाकों से होकर गुज़रा। परिषद के सदस्यों ने नागरिकों से संवाद कर उन्हें वार्षिक खेल दिवस की विशेषताओं से अवगत कराया और आमंत्रण पत्र वितरित किए। छात्रों की ऊर्जा, शिष्टाचार और संवाद क्षमता ने सभी को प्रभावित किया।

विद्यालय के खेल प्रभारी राजेंद्र मंडल ने बताया कि इस वर्ष के खेल दिवस में एथलेटिक्स, टीम प्रतियोगिताएँ, योग प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैटन मार्च केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों में नेतृत्व कौशल, सामाजिक उत्तरदायित्व और टीमवर्क को मजबूत करने का प्रयास भी है।

प्रचार यात्रा एवं बैटन मार्च के सफल समापन के साथ विद्यालय में तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। विद्यालय परिवार ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें और खेल दिवस को उत्साह, उमंग और एकता का प्रतीक बनाएँ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें