Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

बचपन प्ले स्कूल के छात्रों ने किया पुलिस थाना का भ्रमण : संदेह होने पर हमें तत्काल अपने माता-पिता एवं परिचित व्यक्तियों या पुलिस को सूचना देना चाहिए-दीपेश सैनी

Praveen Nishee Wed, Nov 19, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।बचपन प्ले स्कूल के कक्षा यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने पुलिस कोतवाली मनेंद्रगढ़ का भ्रमण किया। इस दौरान थाना प्रभारी दीपेश सैनी एवं उप निरीक्षक अभिषेक पांडे हेड कांस्टेबल रवि शर्मा, राजकुमार सेन, राकेश शर्मा, प्रिंस राय, नवीन दत्त तिवारी, पुष्कल सिन्हा सहित समस्त कोतवाली स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान कोतवाली परिसर में छात्र-छात्राओं को शस्त्रागार बंदिगृह विवेचना कक्षा कंप्यूटर कक्ष सहित संपूर्ण कोतवाली परिसर का भ्रमण कराया गया। एवं समस्त जानकारी विस्तार से बताई गई। थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने समस्त छात्र-छात्राओं को अपने ऑफिस में बुलाकर चॉकलेट का वितरण किया। एवं बच्चों को संदेश दिया कि पुलिस हमारे मित्र है। हमें पुलिस से डरना नहीं चाहिए। हमें किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी समान नहीं लेना चाहिए। एवं किसी भी प्रकार के लालच में नहीं आना चाहिए। नाही किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ जाना चाहिए। किसी भी प्रकार का संदेह होने पर हमें तत्काल अपने माता-पिता एवं परिचित व्यक्तियों या पुलिस को सूचना देना चाहिए। पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है। हमें हमेशा सच बोलना चाहिए। इसके साथ ही पुलिस की समस्त कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। एवं उन छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विद्यालय की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने थाना प्रभारी दीपेश सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं समस्त पुलिस स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

श्रीमती सोनाली दास ने छात्र-छात्राओं को कहा कि हमें पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है पुलिस हमारी रक्षा के लिए है। हमें पुलिस का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान समस्त छात्राओं ने भारत माता की जय एवं जय हिंद के नारे लगाए। कोतवाली भ्रमण के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती राशि गुप्ता, वैष्णवी जायसवाल, आरिका खान,बी साइ प्रीति, फरहीन बानो, उपस्थित रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें