Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कक्षा दसवीं हिंदी विषय के गीत : कक्षा दसवीं में हिंदी विषय में "गृह प्रवेश" नामक कविता के रचनाकार सतीश जायसवाल से छात्राएं रूबरू हुई

Praveen Nishee Mon, Jul 7, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कक्षा दसवीं हिंदी विषय के गीत "गृह प्रवेश" के रचनाकार से छात्राओं ने चर्चा कर उसके भावार्थ से रबरू हुई ।

हिंदी विषय में "गृह प्रवेश" नामक कविता के रचनाकार सतीश जायसवाल से शा क उ मा वि शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ की छात्राओं से चर्चा का सुअवसर मिला । गृह प्रवेश कविता के रचनाकार सतीश जायसवाल के मनेन्द्रगढ प्रवास के दौरान टी विजय गोपाल राव व्याख्याता के आमंत्रण को स्वीकार कर शाला में उपस्थित हुए एवं अपनी रचना के उद्देश्य,आवश्यकता एवं साहित्य के सभी विधाओं के साथ समाज में साहित्य के योगदान तथा अपनी रचना के संबंध में छात्राओं से चर्चा की छात्राओ के जिज्ञासा का समाधान सरल भाषा में किया गया।वनमाली श्रृजन पीठ मनेन्द्रगढ के संस्थापक विरेन्द्र श्रीवास्तव, सेवा निवृत्त व्याख्याता सतीश उपाध्याय, अनामिका चक्रवर्ती, प्रमोद अग्रवाल, जसविंदर सिंह की उपस्थिति में सत्येंद्र सिंह प्राचार्य द्वारा स्वागत किया गया अर्चना वैष्णव द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। राजीव सोनी द्वारा सतीश जायसवाल के कई रचनाओं का उल्लेख करते हुए आभार प्रकट किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें