Advertisment

15th August 2026

BREAKING NEWS

पूर्व कोरिया रियासत में स्वतंत्रता आंदोलन (पूर्व कोरिया रियासत जिसमें वर्तमान एमसीबी व कोरिया जिले का ऐतिहासिक विवरण)

मुझको चलने दो अकेला, है अभी मेरा सफऱ..... रास्ता रोका गया तो काफिला हो जाऊंगा.....

ज्योति मजूमदार ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन, जरूरत की सामग्री भेंट कर मनाए खुशियों के पल

भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल रैली, 25 किलोमीटर की यात्रा के बाद शिव मंदिर में हुआ समापन

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

: मनेंद्रगढ़ शहर में प्रसव पीड़ा से ग्रस्त गोमाता का ऑपरेशन कर बच्चा निकाला गया

Admin Thu, Dec 19, 2024

मनेंद्रगढ़।एमसीबी । जिले के मनेंद्रगढ़ शहर में प्रसव पीड़ा से ग्रस्त गोमाता का ऑपरेशन कर बच्चा निकाला गया l गोमाता बीती रात से प्रसव पीड़ा से ग्रसित थी, पशु चिकित्सको के परीक्षण उपरान्त बताया गया कि गोमाता के कमर की हड्डी टूटी होने के कारण नार्मल तरीके से प्रसव होना संभव नहीं है। गर्भ में बच्चा मरने से गोमाता की तबियत और भी खराब होने लगी ऐसी स्थिति में गोमाता को पशु  चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ लाया गया । जहां पशु चिकित्सालय में पदस्थ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीत भारद्वाज के नेतृत्व में टीम बनाकर ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकालकर गो माता की जान बचाई गई । पशु चिकित्सकीय टीम में  ए.के.वखरे सहा पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी विकेश पैकरा सहा पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संदीप यादव, परिचारक रंगलाल एवं MVU प्रभारी डॉ मंसूर मोमिन रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें