Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सीनियर सिटीजन के सम्मान में WE क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण की सराहनीय पहल : ज्योति मजूमदार ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन, जरूरत की सामग्री भेंट कर मनाए खुशियों के पल

Praveen Nishee Fri, Aug 14, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। WE क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण की चेयरपर्सन WE ज्योति मजूमदार ने अपने सब्जेक्ट ‘सीनियर सिटीजन का सम्मान’ के तहत वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को भोजन कराया तथा उनकी आवश्यकता की कुछ सामग्री भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ केक कटिंग कर खुशियों के पल साझा किए। बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व और सम्मान का एहसास कराया गया। इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में WE क्लब की पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट WE अनीता फरमानिया, एरिया ऑफिसर WE प्रभा पटेल, एरिया सचिव WE पम्मी अरोड़ा, क्लब अध्यक्ष WE बेबी मखीजा, कोषाध्यक्ष WE मंजू अग्रवाल सहित प्रतिभा अग्रवाल, कमलेश अरोड़ा, बबीता अग्रवाल, हेमा गायकवाड़, मधु जैन, माधुरी अग्रवाल, श्वेता पोद्दार, मंजू गोयल सहित क्लब की अनेक WE मेंबर्स उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें