Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

कदांडोंगर में निकली : भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल रैली, 25 किलोमीटर की यात्रा के बाद शिव मंदिर में हुआ समापन

Praveen Nishee Fri, Aug 14, 2026

गरियाबंद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को गरियाबंद जिले के मंडल कांदाडोंगर में तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित यह रैली राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश लेकर निकली।

तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ उदंती से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मोटरसाइकिलों के साथ रैली में शामिल हुए। रैली लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए धार्मिक स्थल कदांडोंगर शिव मंदिर पहुंची। यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात रैली का समापन किया गया।

इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू राम निषाद, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद गौरी शंकर कश्यप, सरपंच संघ अध्यक्ष मैनपुर हलमन ध्रुवा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र सोनटेक, डॉ. मनीष सिन्हा, नवीन मांझी, दिनेश नागेश, टेलूराम कश्यप, दीपक सागर, मुकेश साहू, अरुण यादव, कुमर यादव, हरिश मांझी, तिरेश प्रधान, अमरलाल यादव, त्रिभुवन ताम्रकार, रूप सिंह बस्तियां, घनश्याम नागेश, सुरेश दाता, प्रेम पुजारी, गोविंद, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता, तिरंगे के सम्मान तथा देश के प्रति नागरिकों में गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें