Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की घोषणा : मनेद्रगढ़ में खुलेगा योग वैलनेस सेंटर, योग समिति ने किया आभार व्यक्त

Praveen Nishee Thu, Aug 13, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ी योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के द्वारा मनेद्रगढ़ में योग वैलनेस सेंटर खोलने की घोषणा का पतंजलि योग समिति, अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एमसीबी जिला इकाई , एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक महिला योग समिति के प्रभारी , नगर महिला संगठन के पदाधिकारी, समाज सेवा में कार्यरत विभिन्न संगठनों , समस्त योग साधकों ने स्वागत किया है।

योग के पुरातन ज्ञान एवं परंपरा की चर्चा करते हुए पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा-योग वैलनेस सेंटर से जन-जन तक योग एवं प्राणायाम की सहज एवं सरल विधियां आसानी से पहुंच सकेंगी, एवं भारतीय संस्कृति में योग के महत्व को परिभाषित किया जा सकेगा। योग वैलनेस सेंटर को प्राचीन ऋषि परंपरा से जोड़ते हुए अखिल भारतीय योग महासंघ की नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू सिंह ने कहा कि -इस संस्थान के खुलने से आयुर्वेदिक उपचार एवं जड़ी बूटियां साथ ही पुरानी चिकित्सा वैदिक पद्धतियों को भी बल मिलेगा। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी ने कहा कि -योग विद्या की प्राचीन परंपरा को अक्षुण्ण बनाने में मनेद्रगढ़ में स्थापित होने वाला योग वैलनेस सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर महिला प्रभारी बलबीर कौर, कल्पना सिंह राजपूत, कविता मंगतानी ,अर्चना अग्रवाल, रुपा पोद्दार, पवन पोद्दार, सुशील कुमार गुप्ता विनोद कुमार सोनी, भैरव प्रसाद केसरवानी, विवेक कुमार तिवारी, राकेश अग्रवाल, विकास कुमार गोयल, धर्मराज वर्मा, बबीता अग्रवाल, अभिसारिका, कमला सिंह, संजू, जगदंबा अग्रवाल, गीता पासी, पिंकी सलूजा, कविता मंगतानी, रोशन जहां, दिवाकर मिश्रा,आदि योग साधक उपस्थित थे। मनेद्रगढ़ में

पिछले 17 वर्षों से मंदिर बरामदे एवं किसी आश्रय स्थल पर योग की कक्षाएं लग रही है। अभी तक योग भवन नहीं होने पर योग साधकों को बरसात में काफी असुविधा होती है,योग वैलनेस सेंटर बन जाने से योग साधकों को एक स्थायी योग स्थल प्राप्त हो सकेगा एवं योग से जुड़े योग साधक सहजता पूर्वक योग एवं प्राणायाम कर सकेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें