Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: शिविर मे कुल 473 बच्चों का स्क्रीनिंग कर 169 बच्चों का ECO एवं 29 बच्चों को चिन्नाहंकित कर रायपुर में निःशुल्क ऑपरेशन,उपचार  हेतु रिफर किया गया

Admin Mon, Dec 16, 2024

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला प्रशासन  कलेक्टर डी राहुल वेंकट  के निर्देशानुसार एव डॉ अविनाश खरे  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में 13/12/24 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर & 14 /12/ 24 जिला अस्पताल, चिरमिरी  मे जिला प्रशासन एव स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्री सत्य साई हॉस्पिटल रायपुर के द्वारा जन्मजात हृदय रोग से संबंधित बच्चों का स्क्रीनिंग किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ पुष्पेंद्र सोनी के द्वारा सत्य साइ हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर टीम को पुष्प गुच्छ देकर किया गया। साथ ही जिला अस्पताल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए जिसमें जिला नोडल अधिकारी डॉ अतीक सोनी (आर.बी.एस.के ) टीम विकासखंड से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर. के रमन, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुलेमान खान & विकासखंड खड़गँवा से विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस कुजूर, खडगवां विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक  राज कुमार राजवाड़े , खडगवा एवं प्रभारी अस्पताल सलाहकार चिरमिरी एवं समस्त आरबीएस के टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी विकासखंड जनकपुर,खडगवा , मनेन्द्रगढ़ के द्वारा चिन्नाहंकित किया गया था एव दोनों विकासखंड के समस्त बच्चों के शिविर मे कुल 473 बच्चों का स्क्रीनिंग कर 169 बच्चों का ECO एवं 29 बच्चों को चिन्नाहंकित कर रायपुर में निःशुल्क ऑपरेशन,उपचार  हेतु रिफर किया गया। एक अच्छी पहल  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा ज्ञात हो कि डॉ अविनाश खरे  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा  जनकपुर में पहली बार जन्मजात हृदय रोग से संबंधित बच्चों का स्क्रीनिंग कराया गया, जो की प्रशंसा की बात है कि इस आदिवासी अंचल के बच्चों का रायपुर में निःशुल्क ऑपरेशन व उपचार किया जायेगा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें