Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सड़कों पर मवेशी राज, प्रशासन बेखबर, नगर पंचायत नहीं दे रहीं हैं ध्यान. : पिछले एक सालों में सड़क हादसों में करीब 30 लोगों ने गंवाई अपनी जान....

Praveen Nishee Mon, Mar 16, 2026

देवभोग। गरियाबंद। क्षेत्र में बेसहारा मवेशियों के बढ़ते संख्या से आए दिन दुर्घटना हो रहे है। एन एच 130 सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल के बजाया मवेशियों का राज चल रहा हैं। नगर पंचायत देवभोग और प्रशासन के तमाम दावे के बावजूद मुख्य मार्ग से लेकर गली मुहल्ले में भी मवेशियों का जमावड़ा रहता हैं। हॉर्न बजाने से भी ये मवेशी रास्ते से नहीं हटते लिहाजा यातायात हमेशा बाधित रहता हैं।

एनएच 130 (सी) और नगर के बीचों बीच मवेशी के जमावड़ा के चलते राहागीरों और मवेशी दोनों हादसे के शिकार हो रहे है। सड़क के बीचों बिच मवेशियों के जमावड़ा के चलते मौत का खतरा बढ़ रहा हैं। देवभोग, रायपुर मार्ग में इसी के चलते आए दिन दुर्घटना हो रहे है।

देवभोग क्षेत्र में दो गौशाला संचालित हो रहीं हैं फिर भी गौशाला के सही संचालन नहीं होने और देख रेख के अभाव के चलते यहां के मवेशी भी रात भर सड़क में बैठे रहते है। कांजी हाउस कि बदहाली और देख रेख के अभाव में यहां कि स्थिती और भी अत्यंत दयनीय हैं।

पिछले 14 माह में 25 से अधिक मौतें, हालत गंभीर.. स्थिति कि गंभीरता का अंदाजा यह लगा सकते है कि पिछले 14 माह में एनएच 130 सड़क पे 25 से ज्यादा लोगों का सड़क दुर्घटना से मौत हो चुकी हैं और इससे भी ज्यादा लोग घायल हो चुके है। और अधिकांश दुर्घटना राष्ट्रीय राज मार्ग पर हुई हैं।

मवेशियों के चलते आम नागरिक परेशान... देवभोग जो है करीब 200 गांव का केंद्र बिंदु है और यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी जरूरत का सामान और सरकारी कामों के लिए आते हैं और सड़क में बैठे मवेशी चलते राहगीरों के सामान को छती पहुंचाते है अगर कोई सामान अपनी बाईक या साइकिल में छोड़ दिए तो पूरा समान मवेशी खा जाते है। जिसके कारण भी लोग परेशान हैं।

छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिक्षण अधिनियम लागू होने के बाद भी धरातल में निगरानी तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हैं। क्षेत्र में गोवंश के अवैघ परिवहन और तस्करी कि चुनौतीया बढ़ रही हैं। इस सिस्टम को सुधारने के लिए स्थानीय निकायों को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी

इस संबंध में नगर पंचायत के सीएमओ दुष्यंत साहू का कहना है कि वर्तमान में हमारे पास कोई साधन नहीं है, इसके लिए दल गठित किया गया हैं और हमारे पास काऊ केचर नहीं है जो मवेशियों को भर के ले जाएं। थोड़ा प्रयास कर रहे हैं मेन सड़क से मवेशियों को हटाने के लिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें