Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: नवीन जिला मनेन्द्रगढ में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ गुरुवार को मेडिकल बोर्ड रहेगा कार्यरत-कलेक्टर श्री दुग्गा

Admin Wed, Dec 13, 2023

मनेन्द्रगढ़/12 दिसम्बर 2023/ स्वास्थ्य विभाग के जानकारी अनुसार भारत का राजपत्र नई दिल्ली, शुक्रवार 05 जनवरी 2018 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) अधिसूचना नई दिल्ली, 4 जनवरी 2018 के तारतम्य में कोरिया जिला से पृथक होने के पश्चात नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) में जनहित को ध्यान रखते हुये जिला मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाना प्रस्तावित है। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) में जिला मेडिकल बोर्ड का गठन हेतु आवश्यक विशेषज्ञ की पदस्थापना न होने के कारण जिला मेडिकल बोर्ड से मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी करने में काफी परेशानिया हो रही है, साथ ही आमजनों द्वारा शिकायत भी प्राप्त हो रही है। जिसको ध्यान में रखते हुये मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्या अधिकारी जिला-कोरिया (छ.ग.) से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत (माह में दो दिवस) नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ को प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ गुरुवार को नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) के अर्न्तगत मेडिकल बोर्ड में उपस्थित होने हेतु कलेक्टर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) के द्वारा कलेक्टर, जिला कोरिया (छ.ग.) की ओर पत्र क्र./4974/स्वास्थ्य /2023, मनेन्द्रगढ़ 21 अक्टूबर 2023 जारी किया गया था। परन्तु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विशेषज्ञों की जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) अर्न्तगत जिला मेडिकल बोर्ड में उपस्थिती के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कोरिया (छ.ग.) द्वारा केवल एक ही विशेषज्ञ की उपस्थिती हेतु निर्देशित किया गया है। जिससे सम्पूर्ण दल नहीं गठित होने के कारण निरंतर जिला मेडिकल बोर्ड गठन की समस्या बनी हुई है, एवं जिले के दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है उक्त समस्या को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त निर्देश के परिपालन में केन्द्रीय चिकित्सालय एस.ई.सी.एल, मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ संबंधित विशेषज्ञों की जिला मेडिकल बोर्ड में सेवायें लेने हेतु निर्देश प्राप्त हुये है, एवं उक्त संबंध में महाप्रबंधक, एस.ई. सी.एल. हसदेव क्षेत्र, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) को पत्र जारी कर अपनी सेवायें देने हेतु पत्राचार किया गया, जिस पर उनके द्वारा सहमति प्रदान की गई है एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (केन्द्रीय चिकित्सालय एस.ई.सी.एल. मनेन्द्रगढ़) 03 दिसम्बर 2023 को संबंधित विशेषज्ञों को जिला मेडिकल बोर्ड में उपस्थिति हेतु आदेश जारी किया गया है। अतः नवीन जिले में मेडिकल बोर्ड का गठन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पदस्थ चिकित्सकों के साथ साथ एस.ई.सी.एल. में पदस्थ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं नाक कान गला रोग विशेषज्ञ के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें