Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण में एमसीबी ज़िला पहले स्थान पर कलेक्टर श्री ध्रुव के सतत् निरीक्षण और निर्देशन में 101प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य किया हासिल

Admin Tue, Apr 25, 2023

एमसीबी 24 अप्रैल 2023/कलेक्टर  पीएस ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का सर्वे कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन का महत्वाकांक्षी सर्वेक्षण कार्य 1 अप्रैल से राज्य भर में प्रारंभ किया गया है जिसकी समयसीमा 30 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। ज़िले में कुल 70 हज़ार परिवारों के सर्वे का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमे अब तक 71 हज़ार 106 परिवारों का पंजीयन किया गया है। कुल 101% से अधिक परिवारों का सर्वे कार्य किया गया है जो प्रदेश में पहले स्थान पर है।  ज़िले में सर्वेक्षण कार्य पूर्णता की ओर है। ज़िले में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए प्रगणकों की नियुक्ति की गई है जो घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों का पंजीयन करते हैं। कलेक्टर श्री ध्रुव  के नियमित मार्गदर्शन में सर्वेक्षण से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कलेक्टर लगातार फ़ील्ड में जाकर प्रगणकों का उत्साहवर्धन करते रहे हैं जिसका यह सुखद परिणाम मिला है। ज़िले का नाम सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में सर्वाेच्च स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें