Advertisment

11th August 2026

BREAKING NEWS

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

यूनिटी मार्च के तहत भव्य जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया : आज के दौर में युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशा न सिर्फ उनके जीवन को बर्बाद कर रहा है

Praveen Nishee Fri, Nov 14, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिले में यूनिटी मार्च के तहत भव्य जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को लेकर निकली यह पदयात्रा खोंगापानी से शुरू होकर मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा मैदान तक पहुँची। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

पदयात्रा जैसे ही खेड़िया तिराहे के पास पहुँची, वहाँ का माहौल और भी जागरूकतापूर्ण हो गया। यूनिवर्सल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति को केंद्र में रखकर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में बच्चों ने दिखाया कि किस तरह आज का युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपनी पढ़ाई, करियर और परिवार तक को जोखिम में डाल रहा है। नशे के कारण जीवन पर पड़ने वाले मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दुष्प्रभावों को छात्रों ने बेहद संवेदनशील अंदाज़ में प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

छात्रों के अभिनय और संदेश से प्रभावित होकर वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसी दौरान कार्यक्रम में शामिल राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी छात्रों के प्रयासों की जमकर सराहना की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आज के दौर में युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशा न सिर्फ उनके जीवन को बर्बाद कर रहा है, बल्कि देश के भविष्य को भी प्रभावित करता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज को सही दिशा देते हैं। हमें मिलकर ऐसी मुहिम चलानी चाहिए ताकि युवा नशे से दूर रहकर अपने भविष्य पर ध्यान दें और देश की सेवा में आगे आएं। पदयात्रा में प्रशासनिक अमला भी सक्रिय रूप से मौजूद रहा। रास्ते भर लोगों को एकता, नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया जाता रहा। पदयात्रा के आमाखेरवा पहुँचने पर कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां प्रतिभागियों ने देश की एकता और नशामुक्त समाज बनाने के संकल्प के साथ आयोजन को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें