Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: बारिश को देखते हुए समस्त उपार्जन केन्द्रों में किये जाये तिरपाल एवं कैप कव्हर की व्यवस्था- नरेंद्र कुमार दुग्गा

Admin Wed, Dec 6, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। 06 दिसम्बर 2023  कलेक्टर व ज़िला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले में कुल 12 समीतियों के 24 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 13121.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान मोटा किस्म का है। जिले में खरीदी हेतु प्रथम टोकन 21 नवम्बर 2023 को काटा गया था एवं सर्वाधिक धान की खरीदी जिले के केल्हारी में हुई है। सभी उपार्जन केन्द्रों में नोडल अधिकारियों एवं ट्रस्टेड़ पर्सन की नियुक्ति की जा चुकी है। सभी उपार्जन केन्द्रों मे बायोमैट्रिक डिवास से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री दुग्गा ने मौसम की वर्तमान परिस्थितियो को देखते हुए सभी उपार्जन केन्द्रों में धान को बारिस से बचा कर रखने के निर्देश दिये है, ताकि किसी भी प्रकार की नुक़सानी से बचा जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि बारिस के वजह से कोई किसान निर्धारित तिथि में धान नहीं ला पाता है तो उसका टोकन अगामी दिवस के लिए पुनः काटा जा सकता है। सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त संख्या मे तिरपाल, कैप कव्हर की व्यवस्था की गयी है। खाद्य अधिकारी द्वारा सभी उपार्जन केन्द्र प्रभारियों को निर्धारित नमी वाले धान, मानक एवं गुणवत्ता युक्त धान की खरीदी हेतु निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें