Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रोबोटिक सर्जरी से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय : एम्स रायपुर में ‘देव हस्त’ सिस्टम का शुभारंभ, परिजन निवास बनाने की घोषणा

Praveen Nishee Sun, Sep 7, 2025

रायपुर (gdnews) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित एम्स में मध्य भारत के पहले शासकीय रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं पहला ड्राई लैब डिसेक्शन कर इस तकनीक की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्यों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने एम्स रायपुर परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास बनाने की घोषणा की।

उन्होंने याद दिलाया कि सांसद रहते हुए उन्होंने ही अटल बिहारी वाजपेयी से रायपुर में एम्स की स्वीकृति दिलवाई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 20 महीनों में 5 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुए हैं और नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी से चिकित्सकीय क्षमता और गुणवत्ता में वृद्धि होगी और जल्द ही रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में ‘देव हस्त’ नामकरण प्रतियोगिता की विजेता ज्योत्स्ना किराडू को ₹5,000 का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. अशोक जिंदल, विभागाध्यक्ष डॉ. देवज्योति मोहंती सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर, छात्र और गणमान्यजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें