Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भारत स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त के निर्देशानुसार : भारत स्काउट गाइड मनेन्द्रगढ़ द्वारा प्याऊ का शुभारंभ

Praveen Nishee Thu, Mar 26, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारत स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त के निर्देशानुसार 26 मार्च से पूरे छत्तीसगढ़ में जनसहयोग एवं व्यापारिक संस्थानों के सहयोग से प्याऊ प्रारंभ करने की पहल की गई है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ जिला संघ द्वारा भी प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

यह कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अर्चना वैष्णव, व्याख्याता टी. विजय गोपाल राव, राजीव सोनी, दिलीप जायसवाल, संतोषी, संतोष यादव, विकासखंड सचिव जितेन्द्र सिंह, जिला कब प्रशिक्षक राजेंद्र मिश्रा, अजय कुमार सहित गाइड की छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

प्याऊ के माध्यम से राहगीरों को गुड़ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बढ़ती गर्मी में लोगों को राहत मिल रही है। यह सेवा कार्य समाज के प्रति स्काउट-गाइड की समर्पित भावना को दर्शाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें