एकल ग्रामोत्थान फाऊंडेशन के तत्वाधान में : सिलाई प्रशिक्षण केंद्र लखनपुर का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न
Praveen Nishee Sun, Mar 8, 2026
लखनपुर। सरगुजा। WEC लखनपुर का उद्घाटन कार्यक्रम आज मां सरस्वती मां भारती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण , दीप प्रज्वलन ओम का उच्चारण गायत्री मंत्र कर कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, स्थानीय महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिसमे भगवानदास बंसल (एकल संभाग संस्कार शिक्षा अध्यक्ष) प्रेम शंकर द्विवेदी (अध्यक्ष, एकल अभियान अंचल अंबिकापुर), यतेंद्र पांडे (जागरण प्रभारी एवम् खंड कार्यवाह लखनपुर), सुरेन्द्र साहू ( छत्तीसगढ़ सबरी सेवा संस्थान लखनपुर), सत्यनारायण तिवारी (कोषाध्यक्ष, संच लखनपुर, डा. रविभूषण पांडे ( सह खंड संघ चालक), सुरेश अग्रवाल ( अध्यक्ष, एकल हरिकथा लखनपुर), विश्वनाथ गुप्ता ( पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष), जयकरण प्रजापति( ग्राम समिति),श्रीमती देवन्ती साहू ( महिला आयाम प्रमुख एकल विद्यालय लखनपुर), ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े दिल्ली ऑफिस से हिमांशु मेहरा (प्रोजेक्ट हेड , दिल्ली), रोहित (WEC प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर दिल्ली), जगदीश शिदार ( hlgramothan प्रमुख छत्तीसगढ़) एवं कार्यकर्ता हिम्मन कुमार ( ग्रामोथन प्रमुख दक्षिण छ.ग.) ओमकार साहू ( ग्रामोत्थन प्रमुख मध्य छ.ग.), संतोष कुमार ( अंचल अभियान प्रमुख, अंम्बिकापुर), अवधेश कुमार दास ( अंचल गतिविधि प्रमुख लखनपुर), रामनारायण प्रजापति(अंचल गतिविधि प्रमुख सूरजपुर),सुश्री सरस्वती पैकरा( सिलाई ट्रेनर), रामेश्वर प्रजापति( संच प्रमुख, लखनपुर) एवं आचार्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में WEC लखनपुर की भूमिका को अत्यंत सराहनीय बताया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति द्वारा केंद्र के उद्देश्यों, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बताया गया कि इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सिलाई एवं स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण से जुड़ने का आह्वान किया तथा संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
WEC लखनपुर का यह उद्घाटन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।

विज्ञापन