Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल एवं अलास्का पब्लिक स्कूल में : स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है-ऋचा अग्रवाल

Praveen Nishee Sun, Aug 17, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । 15 अगस्त 2025: "करेंगे मरते दम तक, भारत माता का सम्मान!" जैसे जोशीले नारों के साथ लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल (प्लेग्रुप से यूकेजी) और अलास्का पब्लिक स्कूल (कक्षा 1 से 4) के संयुक्त तत्वावधान में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों ने देशभक्ति की अद्भुत छटा बिखेरी।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल संचालक मो. फिरोज एवं संचालिका रुहीन मंसूरी के नेतृत्व में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। जिसमें कोऑर्डिनेटर्स ऋचा अग्रवाल, स्मृति गुप्ता एवं निशी विश्वकर्मा शामिल हुईं। इसके पश्चात डायरेक्टर्स के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समस्त विद्यालय परिवार ने एकस्वर में राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया। बच्चों के "भारत माता की जय!", "वंदे मातरम्!" के उद्घोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कोऑर्डिनेटर ऋचा अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि "स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमें यह आज़ादी दिलाई। हमारा दायित्व है कि हम बच्चों को उनके बलिदानों से अवगत कराएँ और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दें।" कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्लेग्रुप से कक्षा 4 तक के छात्रों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ रहीं: प्लेग्रुप के मासूमों ने "नन्हा मुन्ना राही हूँ" पर नृत्य कर सबका दिल जीत लिया। नर्सरी सेक्शन-ए ने "जहाँ पाँव में पायल" और सेक्शन-बी ने "फिर भी दिल है हिंदुस्तानी" गीतों पर सुंदर अभिनय प्रस्तुत किया। केजी-1 के बच्चों ने "सुजलाम सुफलाम" एवं "ये देश है वीर जवानों का" गीतों पर ऊर्जावान नृत्य किया। केजी-2 ने "ना झुकेगा देश अपना" पर इतना मार्मिक नृत्य दिखाया कि दर्शकों की आँखें नम हो गईं।

अलास्का पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया: कक्षा 1 ने "देश रंगीला", कक्षा 2 ने "तेरी मिट्टी में मिल जावाँ" और कक्षा 3-4 ने "ए वतन मेरे आबाद रहे तू" जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कविता-पाठ में सरगम (केजी-1), वेनिका (केजी-2) और अनाया दुआ एवं विपुल (कक्षा 1) ने स्वतंत्रता सेनानियों के साहस को शब्दों में पिरोकर सभी को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में संचालक मो. फिरोज ने सभी शिक्षकों को उनके सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम की भावना जगाने में सफल रहा। तत्पश्चात बच्चों को मिठाई वितरित करके विदा किया गया। मंच का संचालन तेजस्विनी एवं आयशा खान के द्वारा किया गया।

इस अविस्मरणीय आयोजन की सफलता में संदीप भारद्वाज, ऋचा अग्रवाल, इलियास खान, स्मृति गुप्ता, निशी विश्वकर्मा, रोहिणी फर्कसे, नेहा यादव, तेजस्वानी नामदेव, तसलीम मंसूरी, नंदनी विश्वकर्मा, अनामिका आइंद, खुशी गुप्ता, श्रद्धा साव, विमला दाहिया, आयशा खातून, जागृति, रेखा सिंह, साक्षी सिंह, निकुंज गोयल, उमा तिवारी, शांति जायसवाल एवं सुशीला का योगदान सराहनीय रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें