Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शहीदों के शौर्य स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की : देशभक्ति और वीरता की भावना के साथ मनाया गया भारतीय सेना दिवस

Praveen Nishee Thu, Jan 15, 2026

बिलासपुर। भारतीय सेना दिवस के अवसर पर डी पी विप्र महाविद्यालय में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कैडेटों और शिक्षकों ने महाविद्यालय परिसर मे स्थित शहीदों के शौर्य स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और सेना की शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आशीष शर्मा के प्रेरक वक्तव्य से हुई। अपने संबोधन में उन्होंने देशभक्ति, साहस और सैन्य सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैडेटों को अपने कर्तव्यों और अनुशासन के प्रति प्रेरित किया।उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए एन सी सी की भूमिका और भारतीय सेना के अंग के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारियों पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अंजू शुक्ला ने अपने व्यक्तव्य में छात्रों को सेना के आदर्शों और अनुशासन की भावना को जीवन में उतारने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. आभा तिवारी ने सैनिकों की वीरता और राष्ट्रभक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी को “जय जवान, जय किसान” के नारे के माध्यम से प्रेरित किया।डॉ ए श्रीराम ने देशभक्ति की भावना को जीवन मे आत्मसात करने पर जोर दिया।

कैडेट अभिनव वानि ने अपने अनुभव साझा करते हुए भारतीय सेना की शौर्य और वीरता पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएँ और वक्तव्य प्रस्तुत किए गए,

महाविद्यालय प्रांगण में सभी उपस्थितजनों ने शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर प्रो. डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. विवेक अम्बलकर, प्रो. ए. श्रीराम, प्रो. विश्वास विक्टर, डॉ. किरण दुबे, डॉ. ज्योति तिवारी, साक्षी सिंह एवं लोकेश वर्मा,सुचित दुबे कर्मचारीगण एवं समस्त एन सी सी कैडेट्स उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें