Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : शासन की स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई

Praveen Nishee Thu, Jun 26, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देश पर जातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उन्हें बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में 15 जून से 30 जून तक विशेष ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित किया गया है, जहाँ ब्लॉक स्तर पर संयुक्त विभागीय प्रयास से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में 25 जून को जिले के ग्राम पंचायत डंगौरा में शिविर आयोजित किया गया जिसमे ग्राम पंचायत शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पंच-सरपंच, सचिव, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रहे। इस अवसर पर 26 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए। ग्रामीणों को शासन की स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, पेंशन, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई योजना से लाभान्वित जनजातीय परिवारों और ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं अपने गांव में ही मिलने पर खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे,जिला परियोजना समन्वयक (आयुष्मान भारत) दीपक चौधरी ।जिला R.B.S.K नोडल अधिकारी डॉ. अतीक सोनी सुपर वाइजर मूल चंद्र करपात्रे एवं स्वास्थ विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें