Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

पंचायत चुनाव 2026 : जिले में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन और चुनावी तैयारियां तेज

Praveen Nishee Mon, Apr 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में निर्वाचन नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जारी आदेश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के निर्देशानुसार जिले के जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलबहरा और चनवारीडांड में एवं जनपद पंचायत भरतपुर अतर्गत ग्राम पंचायत जूईली, नेरुआ, तथा सोनहरी में आज 13 अप्रैल 2026 को फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन निर्धारित स्थलों पर कर दिया गया है। यह कार्य पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त किए जाएंगे, जिनका निराकरण नियमानुसार किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करते हुए मतदाता सूची के प्रकाशन और संशोधन कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में जांच लें और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में आवेदन प्रस्तुत करें।

इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें