Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

: जिले में प्रमुख दर्शनीय स्थल अमृतधारा का जिला स्वच्छता ग्रीन लीफ समिति द्वारा निरीक्षण

Admin Mon, Jul 29, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।जिले के पर्यटन स्थलों के रिसॉर्ट्स / होमस्टे / धर्मशाला में अतिथि सत्कार सुविधाओं हेतु व स्वच्छता के सुरक्षित प्रबंधन को बढ़ावा देने स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया है। इसके अन्तर्गत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल अमृतधारा में स्थित रिसॉर्ट्स, कॉटेज, गेस्ट हाउस, शौचालय, आटो स्टैण्ड एवं सभी स्थानों का जिला स्वच्छता ग्रीन लीफ समिति द्वारा निरीक्षण किया गया। तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अपशिष्ट पदार्थ, सामुदायिक स्वच्छता आई.ई.सी. गतिविधियों का भौतिक निरीक्षण कर रेटिंग की गई। तथा अमृतधारा पर्यटन स्थल को विकसित करने हेतु सुझाव दिया गया। उक्त समिति में लिंगराज सिदार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग, राजेश जैन जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन ग्रामीण, रतनदास मानिकपुरी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, हीरा सिंह वनरक्षक, प्रभा प्यासी एवं सरपंच व सचिव ग्राम पंचायत लाई उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें