आज कलेक्टर जनदर्शन में 27 आवेदन हुए प्राप्त : विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए- डी. राहुल वेंकट
Praveen Nishee Tue, Dec 30, 2025
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनदर्शन में आवेदक विकास कुमार मौर्य निवासी चिरमिरी कम्प्यूटर ऑपरेटर के संबंध में, उजीत सकड़ा, अरविन्द एक्का, उदय, गोदली, पूनम, करमेला, कंचन, सुनिता लकड़ा, धर्म साय, धुमला, कैलाशपुर धान विक्रय की अनुमति प्रदान कराने संबंध में, अमर साय निवासी केलुआ पंजीयन शून्य धान रकबा में संशोधन कराए जाने के संबंध में, मोहन निवासी मौहारी पंजीयन शून्य धान रकबा में संशोधन कराए जाने के संबंध में, पूजा कोल निवासी कठौतिया अतिरिक्त कक्ष के संबंध में, विशेष सोनी निवासी मनेन्द्रगढ़ मध्यान्ह भोजन समूह की शिकायत के संबंध में, समस्त आवास मित्र आवास मित्रो के मानदेय के संबंध में, पवन कुमार गोयल निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, विक्रम शर्मा निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, सरपंच चैनपुर डीएमएफ के तहत विविध निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी बुलाकीटोला रोजगार सहायक को अन्यत्र स्थान्तरित करने के संबंध में, सरपंच चैनपुर सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमि एवं भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में, राजरूप निवासी कुंवारी भूमि के संबंध में, तेजवन्त सिंह निवासी मनेन्द्रगढ़ राजस्व प्रकरण क्र.202409330500001 के निराकरण के संबंध में, राजस्व प्रकरण क्र.202107010400041 के निराकरण के संबंध में, इरफान निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, विजेन्द्र सिंह निवासी कछौड़ हैण्ड पम्प मांग किये जाने के संबंध में, विनय गुप्ता निवासी हर्रई धान खरीदी में प्रबंधक ने प्रार्थी के ऊपर गलत आरोप लगाने के संबंध में, तरूण कुमार एक्का विकलांग पद के तहत नौकरी देने के संबंध में, छोटेलाल निवासी बिछियाटोला भूमि के संबंध में, महेश प्रताप सिंह निवासी ताराबहरा भूमि के संबंध में, मोती सिंह निवासी पेन्ड्री शासकीय मद की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण किए जाने के संबंध में, संतोष सिंह निवासी खड़गवां भूमि एवं प्रधानमंत्री आवास में जांच एवं उचित कार्यवाही के संबंध में, शिवलाल निवासी मोरगा भूमि के संबंध में लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन