Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

आज कलेक्टर जनदर्शन में 15 आवेदन हुए प्राप्त : उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश

Praveen Nishee Tue, Jan 20, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनदर्शन में आवेदक समस्त ग्रामवासी पहाड़हसवाही अधूरा बना नहर को पूर्ण कराने के संबंध मे एवं बांध के नीचे तरफ नहर का सर्वे के संबंध में, गणेश निवासी चैनपुर भूमि के संबंध में, राहुल राय निवासी सरौला पीएम किसान योजना की राशि दिलाने के संबंध में, गणेश समूह निवासी भल्लौर तालाब से अवैध रूप से पानी चोरी करने के शिकायत के संबंध में, देवबाबू निवासी सेमरा भूमि के संबंध में, श्याम बाबा सिद्ध बाबा मेला में आय एवं व्यय की सम्पूर्ण जानकारी शासन के द्वारा लिया जाये के संबंध में, लल्ला दास निवासी बौरीडांड भूमि के संबंध में, हीरालाल निवासी रोकड़ा समिति कछौड़ के द्वारा केवल 135 बोरी धान का विक्रय किसान क्रेडिट में किया गया है। 100 बोरी धान का विक्रय दर्शित नही हो रहा है। और धान को भी समिति में रख लिया गया है। 100 बोरी धान वापस किए जाने के संबंध में, श्याम दास त्यागी निवासी मनेन्द्रगढ़ ई समाधान पोर्टल भारत में दर्ज शिकायत नं0 2200022023001918 पर क्या कार्यवाही की गई के संबंध में, शिवभजन निवासी नागपुर भूमि के संबंध में, कौशिल्या निवासी बहेराबांध धान खरीदी करने के संबंध में, मोहम्मद इसहाक निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, जगदीश निवासी मनेन्द्रगढ़ रास्ता न दिये जाने के संबंध में, पवन कुमार निवासी चिरमिरी भुगतान न कराने की शिकायत के संबंध में लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें