Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: दामिनी“ और “मेघदूत“ ऐप डाउन लोड कर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

Admin Mon, Jun 24, 2024

मनेंद्रगढ़।एनसीबी। आकाशीय बिजली के कारण अधिक संख्या में जन एवं पशुहानि की घटनाओं से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा “दामिनी“ (Damini) और “मेघदूत“ (Meghdoot) ऐप्स का उपयोग करने के लिए अनिवार्य किया गया है। दामिनी ऐप का उपयोग आकाशीय बिजली के पूर्वानुमान के लिए किया जाता है, जिससे आसानी से बिजली गिरने की संभावना के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। वही मेघदूत ऐप मौसम के पूर्वानुमान जैसे (तापमान, वर्षा, हवा की गति एवं दिशा) की जानकारी प्रदान करता है, जो किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। इन दोनों ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से एंड्रॉइड मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। इन ऐप्स के उपयोग के संबंध में जिला, तहसील एवं ग्राम स्तर पर पटवारी, शासकीय शिक्षक, पंचायत सचिव के माध्यम से वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये है। कोटवार के द्वारा मुनादी करवाकर ऐप डाउनलोड करवाने एवं इसकी उपयोगिता के विषय में जन जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गये गए हैं। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे “दामिनी“ और “मेघदूत“ ऐप्स का प्रचार-प्रसार एवं मुनादी करवाकर ऐप डाउनलोड करने एवं उसकी उपयोगिता के विषय में जागरूकता फैलाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें