Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक  में वृहद वृक्षारोपण करने के दिये निर्देश

Admin Wed, Jun 19, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित की गयी। कलेक्टर ने पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि कोई भी विभाग में प्रकरण लंबित नहीं होने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन हो। साथ ही ऐसे निर्माण कार्य जो पूर्णता की ओर है, की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। इसके अलावा उन्होंने अन्तर्विभागीय समन्वय वाले मामलों की वस्तुस्थिति से अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके पहले कलेक्टर ने वन विभाग, राजस्व विभाग, जल जीवन मिशन, रोड निर्माण के लंबित मामलों सहित पेंशन प्रकरण, आदि की विभागवार जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे जीएडी क्वार्टर बनाने के लिए संयुक्त टीम के माध्यम से परीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जमीन के लिए मौका जांच कर नक्शा, खसरा, चैहदी तैयार करने के बाद ही जमीन आंबटन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिससे जल्द-जल्द काम चालू किया जा सके। उन्होंने केल्हारी एवं जनकपुर में बनने वाले हाउसिंग बोर्ड की भी जानकारी ली। मनेंद्रगढ़ का नगर पंचायत बनाने के लिए उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों का वार्डों का भ्रमण जनप्रतिनिधियों की रायशुमारी करने कहा। जिले में जितने भी हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान की राशि स्वीकृत हुई है उनका यथाशीघ्र वितरण करने के निर्देश दिये। जिले के शासकीय कार्यालयों तथा खाली स्थानों पर वृहत रूप से प्लान टेंशन करने तथा उनकी निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने 21 जून को योग दिवस के अवसर पर सभी जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए कहा। कलेक्टर ने बैठक में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य से संबंधित मूलभूत आवश्यक चीजों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेंटर में मशीन की स्थिति, परिसर व शौचालय की साफ-सफाई के लिये सीएमएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही। उन्होंने राजस्व, जिला पंचायत, वन विभाग, भू-अर्जन शाखा, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खनिज, श्रम, समाज कल्याण, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, जनपद पंचायत, नगर पालिका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य और कृषि विभागों के प्रस्तावों की जानकारी ली। बैठक में डीएफओ नीरज, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर लिंगराज सिदार, डिप्टी कलेक्टर प्रितेश राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खड़गवां विजेंद्र कुमार सारथी, नगर निगम आयुक्त रामप्रसाद आंचला, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, जिला परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय, एवं जिले के सभी ब्लॉक के जनपद सीईओ सहित नगरीय निकाय के सीएमओ तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें