Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: उड़नदस्ता दल तथा स्थैतिक निगरानी दल की बैठक सह प्रशिक्षण,सख्ती, सतर्कता, सावधानी और शालीनता से कार्य करने के दिये निर्देश

Admin Thu, Mar 7, 2024

मनेन्द्रगढ़/07 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार तथा व्यय अनुवीक्षण नोडल अधिकारी विजयेन्द्र सारथी की उपस्थिति में आज सभा कक्ष में उड़नदस्ता दल एवं स्थैतिक निगरानी दल की बैटक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने बैठक में व्यय अनुवीक्षण दल के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया निर्वाचन कार्य की दृष्टि से अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे खर्च की जानकारी एवं चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराए जाने के लिए आप लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र कोरबा हेतु उड़नदस्ता दल (एफएसटी), स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) का गठन किया गया है। जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी सभी दल सक्रिय हो जायेंगे। सभी दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए सावधानी, सख्ती, सतर्कता और शालीनता से कार्य करने के निर्देश दिये गये। सभी चेक पोस्टों पर निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के साथ ही अभ्यर्थियों के द्वारा किए जा रहे वैध एवं अवैध खर्चों की सघन जांच और निगरानी करेंगे। कलेक्टर ने जप्ती के दौरान जप्ती प्रक्रिया की पूर्ण वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के संवेदनशीलता एरिया में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें