Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

अपर कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएँ सुनीं : 28 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Praveen Nishee Tue, Jan 27, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर विनायक शर्मा एवं श्रीमती नम्रता डोंगरे ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से आए आम नागरिकों की समस्याएँ गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी छोटी-बड़ी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएँ सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कीं।

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक भटकाव से राहत मिल सके। इस जनदर्शन में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में प्राप्त प्रमुख आवेदनों में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर कथित विधि विरुद्ध नियुक्ति की शिकायत, वन भूमि पर प्रदत्त पट्टा निरस्त करने, भूमि पर कब्जा दिलाने, धान विक्रय के दौरान उपज जब्ती, मंडी में टोकन जारी नहीं किए जाने, विक्रय उपज की जप्ती, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रथम समयमान वेतनमान एवं पदोन्नति, एसआईआर में नाम कटवाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जांच एवं वैधानिक कार्रवाई, स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायतें शामिल रहीं।

इसके अतिरिक्त भूमि पट्टा प्रदान करने, पैतृक भूमि में हिस्सेदारी, पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत बैंक फाइनेंस, स्थानांतरण रोकने, पटवारी की लंबे समय से अनुपस्थिति, अमृत जल मिशन कार्य से उत्पन्न धूल समस्या के समाधान, महिला स्व सहायता समूह से संबंधित शिकायत, शून्य रकबे में सुधार, निराश्रित पेंशन भुगतान, पीएम आवास योजना की द्वितीय किस्त जारी करने, कच्ची सड़क निर्माण, नक्शा दुरुस्ती, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन भुगतान, आवास रिक्त करने में असमर्थता तथा आर.ओ. प्लांट के संधारण कार्य भुगतान से संबंधित आवेदन भी जनदर्शन में प्रस्तुत किए गए। अपर कलेक्टर ने सभी मामलों में संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें