Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

अपर कलेक्टर ने आमजनों की सुनी समस्याएं : गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिए निर्देश,कलेक्टर जनदर्शन में 29 आवेदन हुए प्राप्त

Praveen Nishee Tue, Apr 29, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी - बड़ी समस्याओं को सीधे अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार के समक्ष रखा गया। जिसका जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव तेजी से निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 29 आवेदन प्राप्त हुये। आज जनदर्शन में रामप्रसाद निवासी नौठीया आवास घर की सूची में नाम आने के बावजूद भी इस योजना का लाभ उठाने से वंचित करने के संबंध में, निर्मला देवी निवासी डोमनहिल शासकीय उचित मूल्य दुकान 531001007 के संचालन नीता डे के द्वारा फर्जी तरिके से किये जाने के संबंध में, प्रिति कुमारी निवासी डोमनहिल 531001008 बाधा उत्पन्न करने के संबंध में, कृष्णा कुमार निवासी लोहारी भूमि के संबंध में, ओमप्रकाश निवासी लोहारी भूमि के संबंध में, राज कुमारी निवासी ओदरी वन भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने के संबंध में, कलावती बैगा निवासी आरा भूमि के संबंध में, सोनू कुमार निवासी मनेन्द्रगढ़ जनपद कॉम्पलेक्स के पीछे स्थित गुमटी रोके जाने के संबंध में, जगजीवन सिंह निवासी भांवर महुआ फौती नामांतरण कराये जाने के संबंध में, राम अवतार निवासी झगराखाण्ड भूमि के संबंध में, जगजीवन सिंह निवासी भांवर महुआ भूमि के संबंध में, ज्योति सिंह निवासी खोंगापानी पति के द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के संबंध में, रामकली निवासी चिरमिरी भूमि के संबंध में, रीनू निवासी मनेन्द्रगढ़ मेरे पुत्र कुनाल सिंह के निःशुल्क शिक्षा अध्ययन के संबंध में, राजकरन यादव निवासी नेरूआ गैबियन स्पर अशिला नाला भ्रष्टाचार के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी नेरूआ आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता को पद से पृथक करने के संबंध में, ओमप्रकाश सिंह निवासी नेरूआ तुर्रा नाला कार्य को विवादित के कारण निरस्त करने के संबंध में, मूलचंद निवासी सलका भूमि के संबंध में, फूलमत निवासी श्रीरामपुर भूमि के संबंध में, जुगुन्ती बाई निवासी बरौता फौती नामांतरण में नाम जोड़ने एवं जमीन विवाद के संबंध में, महेश चक्रधारी निवासी नई लेदरी भूमि के संबंध में, सरपंच निवासी परसगढी़ भूमि के संबंध में, राजेश प्रसाद निवासी सेमरा अवैध रूप से पट्टा बनाये जाने के संबंध में, अंजनी कुमार निवासी डोंगरीटोला वन अधिकार पट्टा को निरस्त किये जाने के संबंध में, आशा बाई निवासी हर्रा भूमि के संबंध में, धीरज मौर्य निवासी पसौरी उप स्वास्थ्य केन्द्र में बाउण्ड्री वॉल निर्माण किये जाने के संबंध में, एवं तहसील कार्यालय केल्हारी में पदस्त कर्मचारी को उनके मूल स्थान में वापस भेजने के संबंध में, वीरेंद्र कुमार निवासी मनेंद्रगढ़ भूमि के संबंध में आवेदन दिए। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।’

विज्ञापन

जरूरी खबरें