Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

आज कलेक्टर जनदर्शन में 15 आवेदन हुए प्राप्त : प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने का निर्देश - कलेक्टर

Praveen Nishee Tue, Sep 16, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनदर्शन में आवेदक शिव जब्बर निवासी बुन्देली भूमि के संबंध में, समस्त हितग्राही कोथारी हितग्राहियों के आवास मजदूरी के पैसों का हेर-फेर करने के संबंध में, मोहम्मद इसाहक निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के संबंध में, समस्त ग्रामवासी ठग्गांव भूमि के संबंध में, उदयभान मिश्रा सेकण्ड प्रति टीसी दिलाये जाने के संबंध में, शिवशंकर सिंह निवासी सिरियाखोह शासकीय उचित मूल्य की दुकान का राशि दिलवाने के संबंध में, योगेश कुमार बिना मान्यता प्राप्त के पैरामेडिकल साइंस एकेडमी संचालन के शिकायत के संबंध में, कविता निवासी सरोला शौचालय का पैसा न आने के संबंध में, दुर्गेश कुमार निवासी तिलौली वन अधिकार पट्टा में त्रुटि सुधार के संबंध में, हरि सिंह निवासी सिरौली ऑनलाइन राजस्व अभिलेख में जाति सुधार करने के संबंध में, मसकूर अली निवासी खोंगापानी मत्स्य कृषक को केलबहरा मत्स्य फार्म में मछली बीज नही देने के संबंध में, उमर फारूक निवासी मनेन्द्रगढ़ मकान/नजूल भूमि पर नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ द्वारा बिना आवेदक की अनुमति के दिगर व्यक्ति को बिजली तथा जल कनेक्शन हेतु एनओसी दिए जाने के संबंध में, राजेश कुमार निवासी नागपुर अधिक बिल के समस्या का निराकरण न होने के संबंध में, शाहनवाज अली निवासी नागपुर पदस्थ पटवारी रमेश केवट के शिकायत के संबंध में, दुर्गा देवी निवासी मनेन्द्रगढ़ सोसायटी में पंजीयन के संबंध में शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें