Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: मुख्यमंत्री जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश

Admin Wed, Apr 26, 2023

एमसीबी 26 अप्रैल 2023/प्रभारी अपर कलेक्टर और एसडीएम खड़गंवा श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023, बेरोज़गारी भत्ता योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और रीपा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। शासन की महत्वाकांक्षी फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति लाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी दिये गये। श्रीमती तोमर ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए रीपा केंद्रों और गोठानो में बन रहे सामग्री का उठाव करने के निर्देश दिये ताकि स्व सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त हों। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हैंडपंप को चालू रखने तथा जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिये। समयसीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर  सीएस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर  प्रवीण भगत, डिप्टी कलेक्टर  प्रीतेश राजपूत, सभी तहसीलदार, जनपद सीईओ तथा अन्य जिलाधिक़ारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें