Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: पीपीईएस, आधार सीडिंग और गोधन नया योजना के कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश

Admin Wed, May 10, 2023

एमसीबी / मनेंद्रगढ़ एसडीएम आईएएस  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीपीईएस सॉफ़्टवेयर में कर्मचारियों की एंट्री, किसानों का आधार सीडिंग, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और रीपा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। शासन की महत्वाकांक्षी फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति लाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी दिये गये। एसडीएम  अभिषेक कुमार ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए रीपा केंद्रों और गोठानो में बन रहे समानों का उठाव करने के निर्देश दिये ताकि स्व सहायता समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो।उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हैंडपंप को चालू रखने तथा जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिये। समयसीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनदर्शन में प्राप्त कुल 13 आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर  प्रवीण भगत, डिप्टी कलेक्टर  प्रीतेश राजपूत तथा अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें